खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
पेंशन नहीं मिलने से ग्राम पंचायत बोरगांव बुजुर्ग परेशानी

 

खंडवा पंधाना विकासखंड की सबसे बडी ग्राम पंचायत बोरगांव बुजुर्ग की लापरवाही के कारण ग्रामवासियों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत द्वारा तीन माह से वद्वावस्था व विधवा पेंशन का वितरण नहीं किया गया है।

 

ग्राम पंचायत में 83 हितग्राही इस योजना के अंतर्गत आते हैं। हितग्राही सुखलाल गंगाराम ने बताया 275 रू. की राशि प्रतिमाह मिलती थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी पेंशन की राशि नहीं मिल पाई है। झालीबाई ने बताया ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। तीन माह पूर्व भी दो माह की राशि एक साथ दी गई थी। जितनी राशि मिलती है उससे यादा तो सरपंच और सचिव तो मिलते ही नहीं है और ना ही पंचायत खुलती है।

 

पंचायत पदाधिकारियों की लापरवाही के चलते विकास कार्य रूके पडे हैं। गांव में गंदगी फैली रहती है, इस कारण ग्रामवासियों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड रहा है, इस संबंध में पंधाना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पुरूषोत्तम पाटीदार ने बताया शिकायत के लिए पहले कुछ लोग आए थे। कलेक्टर के निर्देश पर सचिव को हटा दिया गया है , सचिव द्वारा दूसरे सचिव को प्रभार नहीं सौपा गया है, सचिव के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी, पेंशन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर शीघ्र ही बांटी जाएगी।
                                              

Update on : 11/16/2009 06:27 PM                      

 
 
 
 संपर्क