खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
निष्पक्षता से होगी आरक्षण की कार्रवाई

खंडवापंचायती निकाय निर्वाचन हेतु आरक्षण की कार्रवाई निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ होगी। सभी प्राधिकत अधिकारी नियमों के तहत यह कार्रवाई करें। आरक्षण प्रक्रिया क दौरान जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणजन उपस्थित रह सकते हैं।

कलेक्टर एसबी सिंह ने आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रशिक्षण सत्र में सीईओ जिला पंचायत आलोकसिंह, एडीएम एके पंचरत्न, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में सभी प्राधिकत अधिकारियों को आरक्षण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। पंचायतों के लिए आरक्षण की कार्रवाई जनपद मुख्यालयों में 19 एवं 20 नवंबर को प्रात: 10.30 बजे से होगी । वार्डो का आरक्षण लॉटरी सिस्टम से होगा।

कलेक्टर ने बताया कि ऐसी पंचायतें जो 2009 के परिसीमन में अप्रभावित है तथा वर्ष 2004-05 के आम निर्वाचन के दौरान जिनके वार्ड और निर्वाचन क्षेत्र वर्ष 2001 की जनगणना के आधार पर अजा और अजजा के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में अवरोही क्रम में आरक्षित (चिन्हित) किए गए थे। उन पंचायतों में केवल अन्य पिछडे वर्ग तथा महिलाओं के लिए वार्ड व निर्वाचन क्षेत्र चक्रानुक्रम से लाट निकालकर आरक्षित करने की कार्रवाई की जाना है।


                                              

Update on : 11/16/2009 06:27 PM                      

 
 
 
 संपर्क