खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
कुँए से पत्थर से बंधी लाश मिली - मांस के टुकड़े तैर रहे थे टुकड़े पानी में

 

खंडवा सोमवार को कल शाम नया हरसूद थाना क्षेत्र के ग्राम भावानिया में खेत एक कुँए से पुलिस ने पत्थर से बंधी लाश बरामद की. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम पिता रामप्रसाद राजपूत (४५ वर्ष ) ने ग्राम के ही तुलसीराम राजपूत के खेत स्थित कुँए में हाथ के पंजे, पैर के जूते व मांस केटुकड़े पानी तैरते देखे और पुलिस को सूचना दी.


इस पर पुलिस को कुँए की तलाशी के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति की अत्यंत सड़ी-गली लाश मिली जिसके गले व पेट रस्सी से बंधे थे. लाश को करीब ५० किलो वजनी पत्थर से बांधकर तुलसीराम राजपूत के खेत स्थित कुँए में डाल दिया था.

समाचार लिखे जाने तक आज तक लाश का पोस्ट मार्टम नहीं हो पाया था. पुलिस ने ह्त्या की आशंका के चलते अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 , 201 में प्रकरण दर्ज कर मार्ग भी कायम कर जांच शुरू कर दी है.

                                              

Update on : 11/17/2009 10:34 AM                      

 
 
 
 संपर्क