| |
|
|
|
खंडवा थर्मल पॉवर प्लांट - करार पर हस्ताक्षर |
|
खंडवा।
मध्य प्रदेश जनरेटिंग कंपनी और भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (
बीएइएल ) के मध्य खंडवा जिले में 1600 मेगावाट का पॉवर प्लांट बनाने
के लिए संयुक्त उपक्रम के गठन पर करारनामा किया है.
मंगलवार को कल भोपाल में एमओयू के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह
चौहान, केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्री विलासराव देशमुख, केन्द्रीय
राज्य मंत्री अरुण यादव, ऊर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल,
केन्द्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव डॉ. एस एन दास, भेल के सीएमडी
बी. प्रसाद राव, व डायरेक्टर अनिल सचदेवा भी उपस्थित थे.
खंडवा में 10 हजार करोड़ की लागत से स्थापित होने वाला यह सयंत्र 54
माह में तैयार होगा और इससे 25 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा.
|
Update on :
11/18/2009 09:06 AM |
|
|
|