खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
निमाड़ रेंज के साथ खंडवा पुलिस कंट्रोल रूम भी हुआ मोबाइल लैस

 

खंडवा मपुलिस कंट्रोल रूम को किसी भी अपराध की सूचना अब सीधे मोबाइल पर दी जा सकेगी. यह सुविधा खरगोन रेंज के चारों जिलों खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर और बड़वानी में आरम्भ हो गई है.


निमाड़ रेंज उप पुलिस महानिरीक्षक जी. जनार्दन ने बताया कि 100 नंबर अत्यधिक व्यस्त होने शिकायतों के मद्देनजर कट्रोल रूम प्रभारी अधिकारीयों कि बैठक लेकर उन्हें आवश्यक निर्देश के साथ बीएसएनएल व एयरटेल के 1 - 1 नंबर व मोबाइल फोन दिए गए है.


अब जागरुक नागरिकगण अपने क्षेत्र के में अपने क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण करने, गंभीर अपराधों को रोकने, असामाजिक तत्वों के बारे में तत्काल सुचना देना चाहते है तो वे इन नम्बों को फीड कर लेवें. महतवपूर्ण सूचना देने वाले व्यक्तियों को संबधित जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किया जावेगा.


श्री जी. जनार्दन ने कहा कि इससे क्षेत्र में जुआ, सट्टा, गंजा, गुंडागर्दी, छेड़कानी, नशाखोरी आदि सामाजिक बुराइयों व सांप्रदायिक तनाव तथा अपराधों के नियंत्रण में सहायता मिलेगी.


ये नंबर निम्नलिखित है :-


1) कंट्रोल रूम जिला खरगोन    : 9407485200 ,  8085603702


2) कंट्रोल रूम जिला खंडवा     : 9407485300 ,  8085603703


3) कंट्रोल रूम जिला बड़वानी   : 9407485400 , 8085603704


4) कंट्रोल रूम जिला बुरहानपुर : 9407485600 , 8085603706


5) उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय खरगोन : 9407485800 , 8085603709.
                                              

Update on : 11/19/2009 10:13 AM                      

 
 
 
 संपर्क