खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
सेल्सटैक्स के दस्ते ने पकडे चार वाहन्

 

खंडवा बुधवार को वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई से व्यापारियों में हडकंप की स्थिति रही। कर अपवंचन रोकने के उद्देश्य से विभाग के एक दल ने चलित परिवहन के विरूद्व 12 घंटे का अभियान छेडकर कर कार्रवाई की गई।

इस दौरान चार वाहन दल के हत्थे चढे, जिसमें दो ट्रकों में आवश्यक दस्तावेज के अभाव में माल परिवहन होने पर उनसे 28 हजार रू. से ज्यादा की राशि वसूल की गई वहीं एक शकर का ट्रक भी खाली होते हुए मिलने पर रामकृष्णगंज स्थित कार्यालय पहूंच कर दस्तावेजों की जॉच की गई।

वाणिज्यिक कर अधिकारी एमएस मंडलोई ने बताया कि प्रदेश में कर अपवंचन के विरूद्व विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर जॉच की जा रही है, इस कडी में बुधवार को खंडवा में भी 12 घंटे के लिए मुहिम छेडकर चलित परिवहन की जॉच के निर्देश मुख्यालय से प्राप्त हुए थे। सुबह 6 से शाम 6 बजे तक चार सदस्यीय दल द्वारा जॉच की गई, इसमें एसएस जैन, डीएस जैन भी उपस्थित थे।

 

इस दौरान चार ट्रकों में माल परिवहन के लिए आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर दो वाहनों से 28500 रू. की राशि धारा 57 (5) के तहत वसूल किए गए, इनमें खाद एवं परचून सामग्री लदी हुई थी।
 

Update on : 11/20/2009 03:24 PM                      

 
 
 
 संपर्क