खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
बैंक से आहरित राशि में निकला 500 का नोट नकली ?

 

खंडवा बैंक से अपने खाते से नगद रुपये आहरण करना एक ग्राहक लिए परेशानी का शबब बन गया. आहरित नोट की गड्डी में से 500 रुपये का एक नोट नकली निकला. ग्राहक की परेशानी यह थी कि जिस बैंक में से रुपये निकाले थे उस बैंक ने उसके द्वारा दिए गए नोटों में नकली नोट होने से साफ़ मना कर दिया. तो दूसरी और जिस बैंक में उसने रुपये जमा कराने के लिए दिए थे उस बैंक ने वह नकली नोट ग्राहक को वापस करने से मना कर दिया. त्रासदी यह भी है कि इसी ग्राहक के साथ हादसा एक नहीं दो बार हो चुका है. मगर बैंक प्रबंधन ने उसकी परेशानी का कोई हल नहीं निकाल, उलटे नोट को जलाने कि बात कह डाली. जबकि स्पस्ट निर्देश है कि यदि बैंक में कोई ग्राहक नकली नोट जमा कराते पकड़ा जाता है तो उसकी इसकी तत्काल पुलिस को देनी चाहिए. मगर व्यवहारिक तौर पर कोई भी बैंक इसका पालन नहीं करता.
 

<<  यशवंतराव पटेल सिटी कोतवाली पुलिस थाने में शिकायत कारन पहुंचे. छाया - खंडवा न्यूज़ डाटकाम


मामला आज दोपहर का है जब गंज बाज़ार के यशवंतराव पटेल ने कल्ल्नगंज स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर की शाखा के अपने खाता संख्या 6303581485 से रूपये 80 हजार का आहरण किया और इंदौर स्थित कॉलेज होस्टल की फीस जमा कराने के लिए भारतीय स्टेट बैंक की बाम्बे बाज़ार स्थित मुख्य शाखा पहुचे. वहां काउंटर पर कैशियर ने उनके द्वारा दिए नोटों में से 500 रुपये एक नोट जिसका नंबर 8SC 8164450 नकली पाया.

श्री पटेल जब उस नोट के संबंध में स्टेट बैंक ऑफ़ इंदौर के अधिकारियों से बात कि उन्होंने इस नोट का आहरित नोट में से होना सिरे से खारिज कर दिया और उल्टा श्री पटेल पर आरोप जड़ दिया कि उनसे ही कोई भूल हुई है. इधर भारतीय स्टेट बैंक के केशियर ने 500 रुपये का वह नोट ही वापस करने इनकार दिया.


इसपर श्री पटेल ने सिटी कोतवाली पुलिस थाने में दोनों बेंकों की कार्यवाही को लेकर सहयाग न करने की शिकायत दर्ज कराई है।
 

Update on : 11/20/2009 06:26 PM                      

 
 
 
 संपर्क