| |
|
|
|
पटाजन में लुटेरों के हमले में व्यापारी परिवार
घायल |
|
खंडवा।
थाना खालवा चौकी रोशनी के ग्राम पटाजन में आज शाम ७ बजे के लगभग
व्यापारी दिलीप सिंह सिसोदिया (दरबार) के घर पर धारदार हथियारों से
लैस 3 लुटेरों के एक समूह ने हमला बोल दिया, हमले दिलिप सिंह, अनकी
पत्नी व बेटा भी जख्मी हुआ है. घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती
कराया गया है.
लुटेरे हमला करने के बाद भाग गए है. अभी पुलिस कुछ कहने की स्थिति
में नहीं है. एएसआई श्री ने बताया की हमलावरों का उद्देश्य लुट था या
और कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, क्योंकि घटना स्थल गाव के मुख्य
चौराहे पर स्थित है और 7 बजे लुट जैसी घटना संभावना कम लगती है.
उन्होंने बताया कि मोके पर एक संदिग्ध मोटर साइकिल पाई गई जबकि लुटेरे
मारुती कार से भागे है. उनकी तलाश जारी है.
|
Update on :
11/21/2009 09:55 PM |
|
|
|