खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी - खंडवा से भावना शाह

 

खंडवा आज शाम को भोपाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेन्द्रसिंह तोमर ने महापौर पद के प्रत्याशियों की घोषणा. जिसमें खंडवा से पार्टी ने भावना शाह को महापौर पद का अधिकृत उम्मीदवार बनाया है.

उल्लेखनीय है की भावना शाह प्रदेश केबिनेट मंत्री विजय की धर्मपत्नी है. और विजय शाह के लिए ये टिकट प्रतिष्ठा का सवाल बन पड़ा था, क्योंकि अन्य उम्मीदवारों ने उनका स्थानीय न होने को लेकर भारी विरोध किया था. अपितु पार्टी आलाकमान की नज़रों में भी भावना शाह को ही विनिंग केंडीडेट माना जा रहा था. परिणामस्वरूप प्रतिद्वंदी उम्मीदवारों की मान मनुव्वल और पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव को मनाने के बाद ही उनका टिकट निश्चित हो सका.

महापौर पद के अन्य प्रत्याशी निम्नलिखित हैं।

बुरहानपुर  -  माधुरी पटेल

भोपाल     -  कृष्णा गौर

इंदौर       -  कृष्णमुरारी मोघे

रतलाम    -  शैलेन्द्र डागा

देवास      -  बबली नरेन्द्र यादव

ग्वालियर  -  समीक्षा गुप्ता

सिंगरौली  -  कांतिदेव सिंह

रीवा      -  शिवेन्द्र सिंह पटेल

सतना    -  राजकुमार मिश्रा

जबलपुर   -  प्रभात साहू

कटनी    -  अलका जैन

सागर      - सुमन अशोक अहिरवार

                                           

Update on : 11/25/2009 09:42 PM                      

 
 
 
 संपर्क