खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
19 किलो गांजे सहित दो युवक गिरफ्तार

 

खंडवा खालवा पुलिस ने बुधवार सुबह 11 बजे नामापुर रोड से दो युवकों को गिरफ्तार कर 19 किलों गांजा और नौ किलों गांजा बीज जब्त किए हैं.

 

गिरफ्तार किए गए युवक बद्रीलाल जगदीश यादव नामापुर और जाहिद गफूर मंसूरी खालवा है, एसडी ओपी नया हरसूद बंसतसिंह वास्कले ने बताया बद्रीलाल लंबे समय से गांजे का काराबोर कर रहा है.

 

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में बद्रीलाल को जाहिद से एक किलों गांजा खरीदते गिरफ्तार किया गया, कार्रवाई करने वाले दल में एसडीओपी वास्कले सहित एएसआई बाबूलाल चौधरी कमलसिंह ठाकुर और आरक्षक अशोक डोडे शामिल थे ।।

 

Update on : 11/27/2009 06:24 PM                      

 
 
 
 संपर्क