एटीएस के जवान
सहित 3 की दिनदहाड़े गोली मारकर ह्त्या
खंडवा।
आज दोपहर 12 बजे एक अज्ञात हमलावर में स्थानीय तीन पुलिया क्षेत्र
में खंडवा में नियुक्त एटीएस के जवान
सीताराम बाथम सहित
2 अन्य लोगों
की गोली मारकर ह्त्या कर दी. हत्यारा अकेला था या उसका कोई और साथी भी था इसका अभी
स्पष्ट नहीं है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था की तीन
पुलिया से सिविल लाइन की ओर भागते हुवे उन्होंने एक व्यक्ति को देखा
था. उसने लाल-भूरे रंग कि शर्त व नीली जींस पहन रखी थी.
प्राप्त जानकारी के अनुसार उस समय मोटर सायकल पर उनके साथ संजय पाल
(पेशे से वकील
)
भी सवार थे. गोली चलने के बाद हत्यारा तीन पुलिया से गणेश तलाई की और
भागा, तो संजय पाल ने उसका पीछा किया इसी बीच लोग भी हत्यारे के साथ
हत्यारे के पीछे दौड़ाने लगे, खोड़िया हनुमान मंदिर के पास हत्यारे
ने संजय पाल पर भी गोली चला दी जिससे वे गंभीर घायल हो गए. यहाँ से
हत्यारा रेलवे लाइन क्रास कर आनंद नगर क्षेत्र स्थित होटल ग्रांड लाज
के सामने की रोड पर भागने लगा,
आनंद नगर में रोड पर आ पंहुचा जहाँ से उसी समय बाइक पर रवि पारे
(जिला सहकारी बैंक में अधिकारी )
उधर से गुजर
रहे थे, हत्यारे ने उन्हें रोककर बाइक छिनना चाही जब श्री पारे ने इसका
विरोध किया तो उसने उनपर भी गोली दाग दी, उनकी घटना स्थल ही मृत्यु
हो गई. इधर हत्यारा बाइक लेकर हरसूद रोड पर भाग निकला. गोली लगाने के
उपरान्त जिला अस्पताल में भर्ती सीताराम व
संजय पाल की भी मौत हो
गई.
>>
एडिशनल एस पी मनोज राय ने
इस घटना के सम्बन्ध में जिला चिकत्सालय में पत्रकारों से बात
की यह वीडियो उसी अवसर का है.
एडिशनल एस. पी. मनोज राय ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर
पुलिस बल द्वारा हत्यारे कि खोज में रवाना किया गया है और आस-पास के
सभी संवेदनशील इलाको के पुलिस थानों को भी अलर्ट कर दिया गया
है. उन्होंने कहा कि अभी हत्यारे के विषय में कुछ भी नहीं कहा जा सकता और
न ही ह्त्या के कारणों का खुलासा किया जा सकता है. हत्यारे कि
तलाश
जारी है. समाचार लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी।