खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
मुखयमंत्री व गृहमंत्री ने श्रद्धांजलि दी
 

 

खंडवा प्रदेश के मुखयमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता आज प्रातः 11 बजे निजी वायुयान से आज खण्डवा पहुंचे थे.

 

हवाईपट्‌टी पर प्रदेश के आदिमजाति कल्याण मंत्री विजय शाह , विधायक लोकेन्द्रसिंह तोमर , देवेन्द्र वर्मा , अनारसिंह वास्कले , संगठन मंत्री सीताराम बाथम , भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी , महामंत्री हरीश कोटवाले , जयसिंह मण्डलोई , हुकुमंचद यादव , पुरूषोत्तम शर्मा , राजेश डोंगरे , सुनील जैन , महापौर प्रत्याशी भावना शाह सहित अनेक लोग उपस्थित थे.

 

मुखयमंत्री एवं सभी लोग हवाईपट्‌टी से सीधे मुक्तिधामपहुंचे जहां पर उन्होंने घटना में शहीद हुए रविशंकर पारे के पार्थिक शरीर पर पुष्प अर्पण किए.

 

 इस अवसर पर कहा कि इस दुःख में आपके साथ हूं और अपराधी को शीघ्र ही पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है . यहां से मुखयमंत्री पुलिस ग्राऊंड पहुंचे जहां पर उन्होंने एटएस  के आरक्षक  शहीद सीताराम यादव एवं अधिवक्ता संजय पाल के पार्थिक शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए .

 

इस अवसर पर पुलिस ने बिगुल बजाकर अंतिम सलामी दी और उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी . जैसे ही रामधुन बजी सभी उपस्थित लोग गमगीन हो गये थे और सीताराम यादव और संजय पाल अमर रहे के नारे भी गूंज रहे थे .

 

मुखयमंत्री श्री चौहान एवं गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता सहित उपस्थित जनों ने दोनों शवों को शव यात्रा में कंधा दिया . इस अवसर पर आदिमजाति कल्याण मंत्री विजय शाह , प्रभारी मंत्री रंजना बघेल सहित पार्टी के वरिष्ठ जन , अधिवक्ता गण व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

Update on : 11/29/2009 03:57 AM                      
 
 संपर्क