खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
पिकनिक पर गए दो युवक डूबे 1 को बचाया 1 लापता
 

 

खंडवा शहर कल के हत्याकांड के शोक से उबरा भी नहीं था कि सुक्ता नदी के किनारे हांडीकुण्डी में पिकनिक मनाने गये 6 युवकों में से दो युवकों के डूबने कि खबर ने लोगों को फिर से विस्मित कर दिया.  ग्रामीणों कि मदद से 1 युवक को बचा लिया गया लेकिन अपने साथी को बचाने कि लिये जो युवक में पानी कूदा था वही लापता हो गया.


घटना खंडवा से 15 किलो मीटर दुरे अमल्पुरा के पास स्थित हांडीकुण्डी कि जहाँ बजरंग चौक के मनीष जैन व कमलेश तिवारी अन्य साथियों के साथ पिकनिक मनाने गये थे, इस बीच मनीष जैन का पैर फिसलने पर पानी में गिर गया, उसे बचाने कि लिये कमलेश भी पानी में कूदा, चीख-पुकार सुन ग्रामीण भी बचाने पहुचे और मनीष जैन को बचा लिया गया.  समाचार लिखे जाने तक कमलेश पिता अशोक तिवारी (22) निवासी बजरंग चौक  कोई पता नहीं लग पाया था।

 

थाना जावर के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मान्धाता पुलिस थाने के जवानो व ग्रामीणों की मदद से अंधेरा होने तक काफी तलाश किया गया लेकिन कमलेश का कोई पता नहीं चला. उन्होंने बताया की खंडवा से कमलेश के साथ मनीष, गणेश, दीपक, सुमित और नितिन मोटर साइकिल से यहाँ पिकनिक मनाने के लिए आये थे तभी ये हादसा घट गया. कल सुबह पुन: तलाश शुरू की जाएगी तथा इंदौर से भी गोताखोरों की टीम पहुचने कि संभावना है.
 

इधर घटना कि जानकारी लगाये ही आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह भी घटना स्थल पर पहुच चुके थे.

 

Update on : 11/29/2009 03:57 AM                      
 
 संपर्क