| |
|
|
पंधाना और
मूंदी में हुआ 80% से अधिक मतदान हुआ
|
|
खंडवा।
आज नगर
पंचायत एवं पंधाना एवं मुंदी में अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए होने
वाले मतदान में मतदाताओं ने जमकर भागीदारी की । पंधाना में कुल
86.07प्रतिशत तथा मूंदी में 80.21प्रतिशत महिला-पुरूष मतदाताओं ने
अपने मत का प्रयोग किया ।
नगर पंचायत पंधाना में अध्यक्ष् पद के लिए चार प्रत्याशी डॉ0प्रफ ल्ल
जैन कांग्रेस, श्याम गंगराडे भाजपा, अफ जल दीवानजी निर्दलीय और शेर
खान निर्दलीय मैदान में है। तथा 15 वार्डो में 54 प्रत्याशी मैदान
में है। इन सभी प्रत्याशियों का फैसला 3,479पुरूष एवं 3,126 महिलाओें
सहित कुल 6,605 मतदाताओं ने मत पेटियों में बंद कर दिया । इसी प्रकार
54 पार्षद प्रत्याशी में से 15 पार्षद चुने जाएंगे ।
इसी प्रकार मूंदी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद केलिए 3 प्रत्याशी आशाबाई
छगनलाल भाजपा, मंजूबाई भवानीशंकर भाजश और लता रणजीतसिंह भारतीय
राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी और 15 वार्डो में कुल 46 प्रत्याशी
भाग्य अजमा रहे है. ,यहाँ 3,694 पुरूष एवं 3,441महिलाओं सहित कुल
7,135 मतदाताओं ने मत प्रयोग किया. मतगणना 15 दिसम्बर को होगी।
|
Update on :
12/11/2009 07:18 AM |
|
|
|