| |
|
|
खंडवा जेल
अधीक्षक की पत्नी की पंखे से लटकी लाश मिली - पिता ने लगाया अवैध
संबंधों के चलते ह्त्या का आरोप
|
|
खंडवा।
कल गुरूवार को शाम 7 बजे के लगभग जिला जेल अधीक्षक जेल मानेन्द्र
सिंह परिहार की पत्नी श्वेता (25 साल) की लाश उनके सरकारी निवास के
पंखे से लटकी मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के समय श्रीमती
परिहार अकेली थी, और सबसे पहले घर में उनकी लाश मानेन्द्र सिंह
परिहार ने ही देखी थी और दरवाजा तोड़कर अन्दर घुसे थे. बाद में जिला
जेल से पुलिस से पुलिस को फोन द्वारा सूचित किया गया. लाह को जिला
अस्पताल पहुचाने के बाद जेल अधीक्षक के आवास को सील कर दिया गया था.
आज सुबह जब श्वेता के पिता राघवेन्द्र सिंह भोपाल से खंडवा आये तो
उन्होंने मीडिया को बताया कि उनकी बेटी श्वेता के पति मानेन्द्र सिंह
परिहार के अपनी भाभी की बहन के साथ अवैध सम्बन्ध है जो रीवा में रहती
है. और उसी के चलते मेरी बेटी श्वेता को योजनाबंध तरीके से साजिश
रचकर मार डाला गया है.
उन्होंने ये भी कहा कि मानेन्द्र सिंह ने पिछले कई दिनों से श्वेता
पर दबाव बना आरम्भ कर दिया था कि श्वेता उसे छोड़ दी. वह अपनी भाभी की
बहन से शादी करनी है. इसीलिए वो श्वेता पर तलाक का दबाव बना रहा था.
मोबाइल पर एसएमएस से इसकी पुष्टि हो जाएगी. जब श्वेता नहीं मानी तो
उसको रास्ते से हात्ने के लिए मानेन्द्र सिंह ने उसको मार डाला.
इधर
घटना के बाद से ही मानेन्द्र सिंह परिहार आई सी यू में भर्ती है तथा
किसी भी प्रकार से मीडिया से मुखातिब नहीं हो सके.
पुलिस अधीक्षक योगेश देशमुख ने बताया कि श्वेता के पिता बयानों के
आधार पर कार्रवाई कि जावेगी व पूछ-ताछ के लिए मानेन्द्र सिंह को थाने
लाया जाएगा.
<< खंडवा में पदस्थ जेल अधीक्षक मानेन्द्र सिंह परिहार का
चित्र
|
Update on :
12/17/2009 11:50 PM |
|
|