खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
जेल अधीक्षक सलाखों के पीछे - हरदा जेल भेजा
 

 

खंडवा खंडवा में मुजरिमों को जेल की सलाखों के पीछे रखने वाले जेल अधीक्षक कल शनिवार को खुद सलाखों के पीछे पहुँच गए. उनपर गर्भपात और दहेज़ की मांग को लेकर अपनी पत्नी को मानसिक और शारारिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है. खंडवा में छ: महीने पहले पदस्थ जेल अधीक्षक मानेन्द्र सिंह परिहार को अंतत: कल कोतवाली पुलिस ने हिरास में ले लिया और कोर्ट में पेश कर हरदा जेल भेज दिया.

गत बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी पत्नी श्वेता परिहार (25) में मौत के बाद श्वेता के परिजनों द्वारा उनपर लगाए गए आरोपों के चलते पुलिस ने मानेन्द्र सिंह सहित उनके पिता मोहनसिंह, भाई जोगेंद्र सिंह, भाभी श्रद्धा एवं जीजा अमरसिंह के विरुद्ध 304 , 306 , 498 , 3/4 दहेज़ अधिनियाँ को धारा के तहत प्रकरण दर्ज किया है. अबी तक केवल मानेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है.

इधर जेल अधीक्षक मानेन्द्र सिंह परिहार का कहना था कि श्वेता के ससुराल वालों ने मुझपर जो भी आरोप लगाये गलत हैं, जांच के दौरान सच सामने आ जायेगा . मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.  मेरी पत्नी और बच्चे की मौत हुई है. मैं मानसिक रूप से कितने  सदमे में हूँ, शब्दों में नहीं बता सकता.

उन्होंने  अवैध  सम्बन्धों विषय में कहा कि मेरे किसी से भी इस तरह के सम्बन्ध नहीं है.  उन्होंने बताया कि १२ जून को मेरा विवाह हुआ था. ६ नवम्बर को भोपाल में मेरा पेपर था उस दिन श्वेता ने मुझे एसएमएस किया कि मैं आपसे शादी कर पछता रही हूँ, पेपर वाले दिन ऐसे मुझे काफी गुस्सा आया, सो मैंने भी उसे दो-तीन एसएमएस किये थे.

Update on : 12/19/2009 09:26 PM                      
 
 संपर्क