| |
|
|
एसपी देशमुख
का ट्रांसफर - मिश्र होंगे ने नए एसपी
|
|
खंडवा।
खंडवा पुलिस अधीक्षक योगेश देशमुख का ट्रांसफर दिल्ली हो गया है. उनके
स्थान पर बालाघाट के एसपी हरिनारायणचारी मिश्र खंडवा पुलिस अधीक्षक
कि कमान संभालेंगे. श्री देशमुख का स्थानंतरण जोनल डाइरेक्टर
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरों दिल्ली हुआ है. इस नियुक्ति लिए उन्होंने
पहले से आवेदक कर रखा था. वे खंडवा में 45 वें एसपी के रूप में 19
जून 2008 को पदस्थ हुए थे.
श्री मिश्र 2003 बेच के आईपीएस अधिकारी हैं. उनकी पुलिस अधीक्षक के
रूप में पहली नियुक्ति बालाघाट में हुई थी. इसके पूर्व वे महू तथा
इंदौर के डीएसपी रह चुके हैं.
श्री मिश्र के लिए खंडवा में एसपी देशमुख के कार्यकाल में घटित तिहरे
हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाना पहली चुनौती होगी. उल्लेखनीय है की
गत 28 नवम्बर को एटीएस के आरक्षक सीताराम यादव, अधिवक्ता संजय पाल व
बैंक अधिकारी रविशंकर पारे की एक पेशेवर हत्यारे ने दिनदहाड़े गोली
मारकर ह्त्या कर दी थी.
|
Update on :
12/19/2009 09:26 PM |
|
|
|