| |
|
|
6 बच्चों की
मौत के मामले में ठेकेदार को जेल भेजा
|
|
खंडवा।
गत 5 अक्टूम्बर को डाभिया थाना खालवा के अंतर्गत पाडलिया रोड पर
प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाये जानी वाली सड़क के
निर्माण के ठेकेदार राजेंद्रा बंसल द्वारा मुरम हेतु एक बड़ा गड्डा
खोद दिया था. जिसमें बाद में बारिश का पानी भरा गया था. उस गड्डे में
एक ही परिवार के 6 बच्चें डूब गए थे. उनकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो
गई थी.
ठेकेदार श्री बंसल को 21 नवम्बर को उनके आनंद नगर स्थित निवास से
गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था. जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया
गया. उनके खिलाफ दारा 304 (क ) में प्रकरण दर्ज किया गया था.
|
Update on :
12/22/2009 09:11 PM |
|
|
|