खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
अवैध फर्नीचर कारखाने पर छापा, मालिक गिरफ्तार
 

खंडवा कल मंगलवार को संजय नगर, इंदौर रोड स्थित प्रथमेश फर्नीचर मार्ट पर रात भर से निगरानी कर तड़के वनविभाग के उड़नदस्ते अमले ने दबिश दी और लगभग 23 हजार 902 रूपये मूल्य की 112 नाग सागौन की चिरान( 0 .902 घनमीटर) जप्त की. विभाग ने लकड़ी चीरने में प्रयुक्त होने वाली कटर मशीन भी जप्त की.

छापे के दौरान कारखाने के मालिक संजय यादव बार-बार लकड़ी नीलामी में खरीदने कि बात कहकर गुमराह करता रहा, किन्तु अधिकारिओं का उसका बिल दिखा पाने में असमर्थ रहा. परिणामस्वरूप विभाग ने चिरान जप्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

कारर्वाई एस डी ओ आर के सक्सेना के नेतृत्व में की गई. विभाग के अमले में परिक्षेत्र अधिकारी विजय सिंग बिल्दैया , जे पि पांडे, गुलाब चैत्मल, शरतचंद भगत, कड़वा विश्वकर्मा, सुनील सोमानी, रामदास हल्दे, राजेंद्र मिश्रा व अन्य शामिल थे.

 

Update on : 12/22/2009 09:11 PM                      
 
 संपर्क