खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
छापो मेरा फोटो मेरा सरपंच सब संभाल लेगा- सचिव

 

खंडवा ग्राम टेंभीखुर्र्द  ग्राम पंचायत सचिव और सरपंच के कार्यो को देखा गया, तो सिर्फ अव्यवस्थाओं के अलावा कुछ नहीं दिखा।

 

सचिव अखिलेश सिंग सोलकी से की बात में उन्होंने बताया, कि ग्रामपंचायत टेंभीखुर्द द्वारा कपिलधारा योजनान्तर्गत 17 कुएं निर्माण किये गये हैं एवं पैसा भी वितरित किया जा चुका है, वही कपिलधारा योजना के हितग्राहियों से बात करने पर हितग्राहियों द्वारा कहा गया कि 97 हजार एवं 75 हजार कुए के आवंटन में से सिर्फ  अभी तक 2 या 3 किश्तों का ही भुगतान किया गया है। कार्य पुरा करने के लिए हितग्राही स्वयं मजदूर लगाकर निर्माण कार्य पुरा करवा रहें है।

 

इस ग्राम पंचायत में 10 वर्षो से कार्यभार संभाले सरंपंच श्री ठाकुर राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने अभी तक गांव कोई विकास कार्य नही किया है जब गांव की सडकों पर नजर डाली गई तो सडके इतनी बदहाल है, कि व्यक्ति पैदल भी नही चल सकता। इस गांव में समग्र स्वच्छता अभियान के तहत भी गांव में एक भी शौचालय निर्माण नही किया गया है और ना ही कोई भवन है टेंभीखुर्द पंचायत ने गांव और गांव की जनता को सारी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा है रोड पर इतना कीचड होता है कि बीमारियां फैलने का डर बना रहता है।

 

गांव की इन समस्याओं को अनदेखा कर ग्राम पंचायत टेंभीखुर्द द्वारा वनीकरण कार्य जरूर किया गया है, जिसमें दो प्रोजेक्ट एवं राशि 2.73 लाख एवं 2.62 लाख थी इस वनीकरण में एक हजार पौधे रोपें गये है, वहीं नजर डाली गई तो वनीकरण में पौधे दिखाई नही दे रहे है केवल झाडियां ही दिखाई दे रही थी।

 

पंचायत ने गांव की मूलभूत समस्याओं को अनदेखा कर वनीकरण कार्य क्या इसलिए किया कि इसमें बचत यादा है सच कडवा होता है । इसी मुददे पर जब सचिव और सरपंच से बात की गई, तो सरपंच और सचिव द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा सारा विकास कार्य किया गया है। एवं वनीकरण भी आम जनता एवं गांव की सुंदरता के लिए किया गया है। वहीं गांव की जनता से बात कर जब सचिव अखिलेशसिंह सोलंकी से बात की गई और कुछ कटु प्रश् पूछे गये, तो उनके द्वारा जवाब ना देकर कहा गया कि आपको जैसा लिखना है वैसा लिखिए मेरा सरपंच सब संभाल लेगा ।
 
 टेंभीखुर्द ग्रामवासी नीरजसिंह चौहान ने बताया कि गांव में अभी तक कोई विकास कार्य नही किया गया । सडके इतनी बदहाल एवं दूभर है, कि हर आये दिन कोई न कोई गिर जाता है। सरपंच 10 वर्षो से कार्यभार संभाले बैठे है, लेकिन गांव में न तो कोई एक शौचालय का निर्माण है, ना ही गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहें लोगो को कुटीर योजना का लाभ दिया गया । मैं किसी योजना का हितग्राही नही हूँ, लेकिन ग्रामवासियों के पक्ष में बात कर रहा हूँ ।
                                
 
मेरे द्वारा सारा विकास कार्य किया जा चुका है। मेरे पास कोई शिकायत नही है। मुझे कोई कुछ नही कहता -  राजेन्द्रसिंह सोलंकी सरपंच टेंभीखुर्द


जो भी शासन की योजनाएँ चल रही है उसके अनुरूप सारे कार्य किये जा रहें है एवं किये जा चुके है।
 

 

- सम्पूर्ण गांव में पंचायत की ओर से सीमेन्ट कान्क्रीट का एक भी रोड नही बना। ग्रामीण एसे कीचड भरे रास्तों से गुजरते हैं।
 
ग्राम पंचायत टेंभी खुर्द में किये गये वनीकरण के पौधे उपयोग में नही लाऐ गये, जो देखभाल के आभाव में सूख गये।
 
कपिलधारा योजनान्तर्गत 1 वर्ष से भी अधिक समय से अधूरे पड़े कुए जिस पर हितग्राही के नाम का बोर्ड तक नही लगा है।              साभार : दैनिक अक्षर विश्वव
 
Update on : 12/24/2009 09:39 PM                      
 
 
 संपर्क