| |
|
|
सड़क दुर्घटना
में पटवारी राठौर की मौत
|
|
खंडवा।
कल दोपहर में होशंगाबाद-हरसूद रोड पर पर छनेरा निवासी पटवारी
राजेंद्र राठौर का सड़क दुघटना में दुख:द निधन हो गया. वे 55 वर्ष के
थे. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना हरसूद थाना क्षेत्र में
भवानिया -निशानिया फाटा के समीप जम्भ शक्ति बस सर्विस क्रमांक MP 12
- F 0103 द्वारा सवारी बैठाने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे
मोटर सायकल ( MP 12 -9129) पर आ रहे श्री राठौर बस से टकरा गए., उनके
सर में गंभीर चोट आई थी.
उन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय खंडवा लाया गया, जहाँ से उन्हें
इंदौर रेफर कर दिया गया, लेकिन इंदौर पहुँचने के पूर्व ही उन्होंने
सनावद के निकट दम तोड़ दिया.
आज सुबह उनके शव का पोस्ट मार्टम हुआ. पुलिस ने बस चालक फिरोज खान के
विरुद्ध 279 ,337 में प्रकरण दर्ज किया है।
|
|
|
|