| |
|
|
अव्यवस्थाओं
का अस्पताल - कटी टांग लेकर चला गया मरीज
|
|
खंडवा।
जिला अस्पातल आये दिन अपनी विचित्र घटनाओं का कारण चर्चाओं में रहता
है. कल 3 जनवरी रविवार को जीआरपी पुलिस द्वारा ट्रेन से टांग कटने पर
इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती संजय पिता भगवती (26) अपनी कटी
टांग के सहारे ही अस्पताल से कहीं चला गया. और अस्पताल प्रशासन
कुम्भकरणीय नींद सोता रहा. उसे जीआरपी पुलिस ने 2 जनवरी को अस्पताल
में भर्ती कराया था.
उल्लेखनीय है जिला अस्पताल की सुरक्षा निजी कंपनी के सुरक्षा कर्मियों
के हाथो में है और दिन में 4 सुरक्षाकर्मी व सुपर वाईजर ड्यूटी पर
रहते है. मगर उस समय उपस्थित नर्स, ड्यूटी डॉक्टर व अस्पताल
में कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों के सामने से कटी टांग के गंभीर
जख्म को लेकर इतने बड़े अस्पताल से से बड़ी आसानी से निकल गया और किसी
को कोई खबर नहीं आश्चर्य का विषय है.
वैसे भी इन दिनों प्रभारी सिविल सर्जन आर. सी. पनिका और कर्मचारियों
के बीच जमकर ठनी है. उनका ये विवाद प्रदेश के मुख्य मंत्री तक जा
पंहुचा है. कर्मचारी अब सीधे मीडिया से मुखातिब हो रहे है और प्रभारी
सिविल सर्जन पर महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित करने जैसे गंभीर आरोप
लगाते हुवे अनकी कार्यप्रणाली पर प्रशनचिंह लगा रहे है. उनका कहना है
कि श्री पनिका ने अपने प्रभाव से प्रभारी सीएस बने है. ऐसे में आम
नागरिक के इलाज व उसकी सुरक्षा का भगवान ही मालिक है.
समाचार लिखे जाने तक जीआरपी पुलिस ने बताया कि घायल का अभी तक कोई पता
नहीं चल पाया है.
|
Update on :
01/04/2010 05:10 AM |
|
|
|