| |
|
|
मंदिर की भूमि पर कब्जे की शिकायत
|
|
खंडवा, 10 जन. । पुराने विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय के पास स्थित
संकट मोचन हनुमान मंदिर की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किए जाने
की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है।
इसमें एक प्रापर्टी ब्रोकर और तीन अन्य लोग पर आरोप लगाया गया है कि
वे शासकीय भूमि पर स्थित लगभग 25 साल पुराने मंदिर से प्रतिमाएं
हटाकर वहां अपना कब्जा करने उदेश्य से धमका रहे है। शिकयत की प्रति
अपर कलेक्टर, और एस0डी0एम0 को भी सौंपी गई है।।
|
|