| |
|
|
जनपद सीईओ के
निवास से नाबालिग को छुड़ाया
|
|
खंडवा।
सुबह खंडवा जिले की खालवा तहसील में खालवा जनपद सीईओ के. के. उइके के
निवास से ग्रामीणों ने 11 साल एक नाबालिग बच्ची को छुड़ाया. उनका कहना
था की बच्ची से जबरजस्ती घरेलु काम करवाया जा रहा था और उसे बंधक
बनाकर रखा था. जब इस बात का पता ग्रामीणों को चला तो उन्होंने 11 साल
की नाबालिग बच्ची (बालाघाट ) को छुड़ाया और खालवा थाने में रिपोर्ट
दर्ज कराने पहुचे. लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के पहले लिखित
शिकायत लेकर जांच करने की बात कही.
इस प्रकरण में खालवा थाने के ए. एस. आई. कमल सिंह ठाकुर ने खंडवा
न्यूज़ डाटकाम को बताया कि अभी-अभी बच्ची को थाने लेकर आये है,
ग्रामीण शिकायत लिख रहे है, जांच की जायेगी.
इधर जब खालवा जनपद सीईओ के. के. उइके से बात कि तो उन्होंने कहा कि
बच्ची हमारे घर की है, दो-तीन दिन पहले ही बालघाट से यहाँ पढाने के
लिए लाये हैं. आज बच्ची घर से बहार निकल गई थी, ग्रामीण लोग उसे थाने
ले आये है. माता-पिता से बात की है, वापस घर बालाघाट भिजवा देंगे. ।
.
|
Update on : 14 Jan 2010 Time
10:30 AM |
|
|
|