खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
मण्डी में रसूखदारों को जुआ खेलते पकड़ा
 

खंडवा,16 जन.। कल शाम 4 बजे के लगभग स्थानीय अनाज मंडी में सिटी कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर डब्बा जुआ खेलते हुवे 4 लोगो को गिरफ्तार किया जबकि 2 लोग पुलिस की पकड़ से भाग निकले.

सिटी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अनाज मंडी प्रागण से राजेश पिता कन्हैयालाल राठौर(35) निवासी दादाजी वार्ड सहित, महावीर पिता फकीरचंद रावका निवासी भगतसिंह चौक, दिलीप पिता लक्षमण धनगर निवासी कुन्डलेश्वर वार्ड, संजय पिता प्रेमचंद जैन निवासी घासपुरा के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट में कार्रवाई करते हुवे 52 ताश के पत्ते व 4670 रूपये नकदी जप्त किये. अपितु बाद में जुआ खेलते पकडे गए सभी 4 लोगो को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया.

पुलिस ने इस प्रकार की कड़ी कार्रवाई करते हुवे पहली बार रसूखदार लोगो के गिरेबान पर हाथ डाला. इस मामले में व्यापारी वर्ग के कुछ लोग सहित नेता टाइप क़ी पहुच रखने वाले भी थाने पहुचकर मामले को रफा-दफा करने का दबाव बना रहे थे लेकिन पुलिस कि सख्ती के चलते उनको मुहं क़ी खानी पड़ी. कहा जाता है क़ी मण्डी इस प्रकार का जुआ खेला जाना कोई नई बात नहीं है. रोज ही इसप्रकार का गेम चलता है जिसमें लाखों के दांव भी लगाए जाते है.

नए पुलिस कप्तान हरिनारायण चारी मिश्र ने सभी थानों को कि जुवे-सट्टे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई स्पष्ट निर्देश है. अब देखना यह है कि कप्तान जिले में मनोरंजन के परमिट के नाम पर केसिनोनुमा चल रहे जुआघर और भारी राजनितिक पहुँच रखने वाले शहर के नामी लोगों की होटलों व लाजों में देर रात तक लाखों में चल खुले खेल पर क्या कारवाई करते है?

उल्लेखनीय है कि कालातीत में इंदौर रोड स्थित एक होटल पर पूर्व एसपी डी. सी. सागर ने मध्य रात्री में होटल में चल रहे जुवे के खिलाफ कार्यवाही कर एकअच्छी पहल के संकेत दिये थे.

 

Update on :             01/16/2010          
 
 संपर्क