खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
बस-ट्रक भिडंत में 1 की मौत 1 गंभीर घायल
 

खंडवा। 16 -17 जनवरी की दरमियानी रात में पुनासा से खंडवा की ओर 3 किलो मीटर स्थित सरल्या फाटा के पास बस-ट्रक की आमने सामने की टक्कर १ व्यक्ति की मौत हो गई.


प्राप्त जानकारी के अनुसार खंडवा से चुनावी ड्यूटी हेतु पुनासा जा रही आशीर्वाद बस सर्विस खंडवा की बस क्रमांक MP-12 B0138 की पुनासा के ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक की CII 7406 आमने -सामने की सीधी टक्कर हो गई, जिसमे बस ड्राईवर ऐक्लाक पिता अब्दुल अजीज(35) निवासी हातमपुरा खंडवा की उपचार हेतु जिला चिकित्सालय खंडवा लाते समय रास्ते में मौत हो गई. आज सुबह लाश का पोस्टमार्टम हुआ.

टक्कर इतनी जोरदार थी की ट्रक ड्राईवर भी बुरी तरह ट्रक में ही फंस कर गंभीर घायल हो गया था. मौके पर पहुची पुलिस ने उसे बड़ी मुश्किल से निकाला और जिला चिकित्सालय पहुचाया. ट्रक ड्राईवर का नाम दिनेश है और वह हरदा जिले का रहने वाला है.
.

 

Update on : 12/01/2010 10:30 am                      
 
 संपर्क