खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
होटलों से शराब जप्त - नौकरों पर किये प्रकरण दर्ज
 

खंडवा, 18जन.10 । शहर में लगभग 15 से अधिक होटल बियर बार की भांति संचालित हो रहे है लेकिन लाइसेंस एक भी होटल संचालक ने नहीं लिया. आये दिन तीज-त्यौहार व राष्ट्रिय पर्व पर इन होटलों पर आबकारी अमले या पुलिस द्वारा दबिश दी जाकर अवैध शराब जप्ती की कार्रवाई की जाती लेकिन प्रकरण हमेशा नौकरों पर बनाए जाते है, बार या होटल संचालक/मालिक को क्यों नजर अंदाज कर दिया जाता है समझ से परे है. इतना ही नहीं दबिश के दुसरे दिन ही इन होटलों पर  से अवैध शराब की बिक्री धडडले से चालु हो जाती है.

कल रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस ने सिनेमा चौक स्थित दीपक श्री, पुनीत व दिल बहार होटल पर दबिश दी. इन होटलों से 15 बाटल विदेशी शराब, 18 बियर और 24 देशी शराब जप्त कर तोताराम पिता दुलीचंद, दशरथ पिता राजू, वीरेन्द्र पिता सावन से 3165 रूपये मूल्य की शराब जप्त कर गिरफ्तार किया. ये सभी होटल संचालक नहीं है बल्कि इन होटलों में सर्व करने वाले मजबूरमजदुर है. वहीं थाना सिटी कोतवाली में आबकारी एक्ट की धारा 34 (A) के अंतर्गत दर्ज अपराध क्रमांक 47 /10 , 48 /10 व 49 /10 में पते के तौर पर सिनेमा चौक व माली कुआं जैसे पते दर्शायें गए है. जबकि शराब उपरोक्त लिखित होटलों से जप्त की गई थी. आखिर पुलिस की ये कार्रवाई क्या दर्शाती है. यदि रिकार्ड खंगाले जाए तो पता चलेगा कि इन्हीं होटलों पर कई बार छापे की कार्रवाई की जा चुकी है.

उल्लेखनीय है अभी तक खंडवा जिले में शराब धरपकड़ की कोई बड़ी कार्यवाही देखने को नहीं मिली. ग्रामीण क्षेत्रो में तो और भी हालत खराब है. रास्ते पर हर २ किलो मीटर की दुरी पर स्थित ढाबों पर आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है. फिर आबकारी अमले कुछ भी नजर नहीं आता. जिससे शासन को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है.

इन होटलों व ढाबों के संचालनकर्ता बड़े राजनितिक प्रभुत्व वाले नागरिक है, शायद इसीलिए इनपर को कार्रवाई नहीं होती नजर आती. इधर जिला आबकारी की और से अक्सर स्टाफ का अभाव व सुचना देने पर कार्रवाई की बात कही जाती है. तो क्या विभाग का खुफिया तंत्र अब अपने स्त्रोत के बजाय बस केवल मीडिया या नागरिको की सुचना पर ही निर्भर होगा ?

यदि जिला प्रशासन वास्तव में शहर में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाकर जिले की राजस्व आय को बढाना चाहता है तो नागरिको को इस क्षेत्र में किसी बड़ी कार्यवाही का इंतज़ार है.

.

 

Update on : 18/01/2010 10:00 am                      
 
 संपर्क