खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
नर्मदा जयंती महोत्सव शुरू
 

खंडवा, 18जन.10 । तीर्थनगरी में नर्मदा जयंती एवं ब्रहालीन 100 श्री कल्याणपुरीजी महाराज की चतुर्थ पुण्यतिथि अंतर्गत 16 से 25 जनवरी तक आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ शनिवार को किया गया, इसमें प्रतिदिन गुरू समाधि स्थल का पूजन अभिषेक, चंद्रमोलेश्वर मंदिर में शतचंडी पाठ, गणपति अथर्वशीर्ष एवं श्रीशूक्त के 11-11 हजार जप, सायंकाल नर्मदाजी का पूजन, महाआरती, सात दिवसीय भागवत कथा, चार दिवसीय भजन संध्या, तीर्थ भोज, शोभायात्रा, संत भंडारा आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे.

 

आयोजक जूना अखाडा थानापति महंत धर्मेद्रपुरीजी महाराज ने बताया 25 जनवरी तक प्रतिदिन संध्याकाल में गोमुख घाट पर 11 पंडितों द्वारा नर्मदा पूजन, रूद्राभिषेक, कांकडा महाआरती की जाएगी, जूना अखाडे की ओर से वर्षभर इसी स्थल पर सायंकालीन आरती भी की जा रही है 18 से 24 जनवरी तक सात दिवसीय भागवत कथा दोपहर 1 से 4 बजे तक होगी, ममलेश्वर मंदिर परिसर के पास पार्किग ग्राउंड पर पूय संत मानस माधुरी हेमलताजी आश्रम भारत माता मंदिर, पंथ पिपलाई उज्जैन के श्रीमुख से कथा होगी।

 

महाराजश्री ने बताया चार दिवसीय भजन संध्या का आयोजन 22से 25 जनवरी तक रखा गया है,

गोमुख घाट पर बने मंच से प्रतिदिन रात 8 बजे भजन संध्या प्रारंभ होगी।

 

22 जनवरी नर्मदा जयंती के दिन श्रीधर झरकर, 23 जनवरी को पुरूषोत्तम शर्मा द्वारा नानीबाई का मायरा, 24 जनवरी द्वारका मंत्री तथा 25 जनवरी को प्रकाश चौहान भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे,

 

22 जनवरी को नर्मदा जयंती महोत्सव में विशेष अतिथि के रूप में केंद्रीय राय मंत्री अरूण यादव, देवास सांसद सानसिंह वर्मा, रायमंत्री महेंद्र हार्डिया, विधायकगण दीपेंद्रसिंह, जीतू जिराती, दीपक जोशी, देवास नगर निगम महापौर सुश्री रेखा वर्मा, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर हिस्सा लेंगे,

 

महंतजी ने बताया 24 जनवरी दोपहर 2 बजे से नगर भोज, पंडित भंडारा, 25 जनवरी को शोभायात्रा सुबह 9 बजे, गोदड अखाडा जेपी चौक से जूना अखाडा ममलेश्वर मंदिर तक निकलेगी, दोपहर 12 बजे से संत, महात्माओं का भंडारा होगा,

 

शोभायात्रा में महामंडलेश्वर भवानीनंद यतिजी महाराज बनारस, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरानंद गिरी महाराज अन्नपूर्णा आश्रम इंदौर, महामंडलेवर विवेकानंद पुरी महाराज खेडीघाट, महंत दर्शनगिरी महाराज खंडेल गुफा, महंत सुंदरपुरीजी महाराज उज्जैन शामिल होंगे।
.

 

Update on : 01/18/2010 09:02 PM                 
 
 संपर्क