| |
|
|
पंचायत चुनाव
- कम निकले पुनासा मे 135 मतपत्र
|
|
खंडवा,
18जन.10 । पंचायत चुनाव को लेकर संलग्न जिला
प्रशासन कितना गंभीर है, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है कि
पुनासा ब्लाक में 135 मतपत्र कम निकले.
एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के
मुताबिक़ इंदौर के शासकीय मुद्रणालय में छपे जिला पंचायत सदस्य के
मतपत्रों में से खंडवा के एक कर्मचारी द्वारा 50 मतपत्र छुपा लेने का
मामला उजगार हुआ ही था कि 135 मतपत्र कम होने का एक और मामला सामने आ
गया। जिम्मेदार अधिकारी मतपत्र कम होने की बात से इन्कार कर रहे है,
जबकि कम हुए मतपत्रों को स्थानीय स्तर पर छपवाने के भी प्रयास किए गए।
इसके लिए प्रशासकीय अमले ने शहर के कुछ प्रिंटिग प्रेस तक भी दौड
लगाई.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक गंभीरता का असली चेहरा एक
बार फिर सामने आया, पुनासा विकासखंड के तहत जिला पंचायत सदंस्य के
135 मतपत्र कम निकलने की चर्चा गर्म रही, हांलाकि तरह-तरह के तर्क
देकर अधिकारियों ने इसे दबाने का प्रयास किया, जानकारी के अनुसार एक
अफसर इन मतपत्रों को छपवाने के लिए बाकायादा कुछ प्रिंटिग प्रेस पर
भी पहुंचे।
एक-दो जगह प्रेस संचालय मतपत्र छापने
को तैयार भी हो गए लेकिन बाद में उन्होंने जिला निर्वाचन कार्यालय का
आदेश लाने की बात कही, इस अहम मुद्दे पर अधिकारी लिखित आदेश लाकर अपनी
फजीहत नहीं कराना चाहते थे, इसलिए मामला नहीं जमने पर फंसने के डर से
प्रेस संचालकों ने मतपत्र छापने से इंकार कर दिया।
.
|
Update on :
01/18/2010 08:36 PM |
|
|
|