खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
अग्रवाल सूतमिल बस की टक्कर से बाईक सवार की मौत
 

खंडवा, 19 जन.। कल सोमवार को शाम 7 :30 बजे के लगभग छैगाव माखन थाना क्षेत्र के ग्राम दोंदवाडा में बस की टक्कर से 1 व्यक्ति की मौत हो गई.

छैगाव माखन पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार अग्रवाल सूत मिल की बस क्रमांक MP12 - 0867 ने मोटर साइकिल (MP09-LG 4133) सवार 30 वर्षीय प्रेमलाल पिता जगन्नाथ पटेल, निवासी बंजारी-सिरसोद को टक्कर मार दी. उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

पुलिस ने बस के ड्राईवर को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही बस जप्त की है. समाचार लिखे जाने तक आज शव का छैगाव माखन स्थित शासकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी था।

.

 

Update on :  19-01-2010 , Time : 10:00 am                 
 
 संपर्क