| |
|
|
जिला
अस्पताल पर रहेगी अब कलेक्टर की नजर
|
|
खंडवा।
जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के लिए प्रशासनिक अधिकाारियों को
नियुक्त कर उनके दिन मुकर्रर कर दिए गए है, वे निरीक्षण के बाद की
स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराएंगे तथा अनियमितताओं के संबंध में
त्रुटिकर्ता के विरूद्व वैधानिक कार्रवाई प्रस्तावित करेंगे।
निरीक्षण में अधिकारी देखेंगे की जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन आने
वाले मरीजों उपचार के लिए भर्ती होने वाले आम मरीज पेंशन भोगियों,
भूतपूर्व सैनिकों तथा मीसा बंदियों इत्यादि को शासन नीतियों के
अनुसार सुविधाएं, दवाइयां, प्रयोगशाला में होने वाले विभिन्न परीक्षणों
की जांच, सोनोग्राफी इत्यादि का लाभ प्रदाय किया जा रहा है । अथवा नही,
कल्याण समिति के आय-व्यय लेखा का परीक्षण, दवाइयां की उपलब्धता व
वितरण संबंधी व्यवस्था, जनसामान्य से चर्चा कर शिकायतों का निरीक्षण
इत्यादि के संबंध में इन अधिकारियों को निर्धारित दिवसों में
निरीक्षण किए जाने हेतु अधिकृत किया गया है।
कलेक्टर एसबी सिंह के आदेश के मुताबिक एके पंचरत्न अपर कलेक्टर एवं
अपर जिला दंडाधिकारी खंडवा सोमवार को, आलोकसिंह मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जिला पंचायत खंडवा मंगवार को, अनुराग सक्सेना अनुविभागीय
दंडाधिकारी पंधाना शुक्रवार को सुचिस्मिता सक्सेना संयुक्त कलेक्टर
खंडवा गुरूवार को तथा टीआर वर्मा अनुविभागीय दंडाधिकारी खंडवा
प्रत्येक शनिवार को निरीक्षण करेंगे।
.
|
Update on :
01/21/2010 05:38 AM |
|
|
|