खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
इस बार २६ जन. को कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण
 

खंडवा। गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण कलेक्टर एसबी सिंह करेंगे, इस आशय के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी करने से इस वर्ष राष्ट्रीय  ध्वज फहराने वाले अतिथि को लेकर अंतिम समय तक रहने वाली आपाधापी से निजात मिल सकेगी।

 

26 जनवरी की शाम सभी जिलों में भारत पर्व कार्यक्रम का आयोजन होगा, इस कडी में खंडवा में विष्णु पाठक सागर दल के साथ बधाई नृत्य और पायल येवले एवं पूजा भटनाकर भोपाल द्वारा भरतनाटयम की प्रस्तुति दी जाएगी।

26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाएगा, समारोह के मुख्य अतिथि कलेक्टर एसबीसिंह रहेंगे, स्टेडियम ग्राउंड पर ध्वजारोहण उपरांत मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे, इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।

प्रदेश के 33 जिलों में इस बार मुख्यमंत्री, मंत्री एवं राज्यमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, गणतंत्र दिवस की संध्या को जिला मुख्यालय पर भारत पर्व कार्यक्रम गौरीकुज सभाग्रह में आयोजित किया जाएगा,

 

स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा, इस वर्ष अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केंद्रित आयोजन के साथ ही कला, संगीत, नृत्य, नाटक, कविता एवं चित्र प्रदर्शनियों के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है, भारत पर्व के दौरान शाम 7 बजे विष्णु पाठक सागर 20 कलाकारों के साथ नृत्य की प्रस्तुति देंगे, पायल येवले एवं भटसागर भोपाल की टीम के 10 कलाकारों द्वारा भरतनाटय पेश किया जाएगा।
 

 

Update on : 01/21/2010 05:38 AM                 
 
 संपर्क