खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
परम्परागत उल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
 

खंडवा। खंडवा में भी गणतंत्र दिवस परम्परागत उल्लास के साथ मनाया गय . स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर एस. बी. सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली.

 
खंडवा में इस वर्ष 26 जनवरी को आयोजित समारोह में अतिथि को लेकर अंतिम समय तक निर्णय नही हो पाया था. सामान्य प्रशाशन द्वारा जारी निर्देश के तहत खंडवा में गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर एस . बी. सिंह ने ध्वजारोहण किया.

 

इस अवसर पर पुलिस अअधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र भी मंच पर मौजूद रहे . मंच पर खंडवा की महापौर श्रीमती भावना शाह भी उपस्थित हुई .

 

जिला कलेक्टर ने मुख्य मंत्री के सन्देश का वाचन किया . उसके उपरान्त स्कूली बच्चो ने रंगारंग प्रस्तुती दी . आयोजन के दौरान सरकारी झांकी के ड्राईवर ने नशे की हालत में बार बार चलते कार्यक्रम में विघ्न पैदा किया . जिसे पुलिस कर्मियों एवं सरकारी अधिकरियों की मदद से काबू में में किया।
 

 

Update on : 26 Jan 2010, 10:30 am                 
 
 संपर्क