| |
|
|
अजाक मंत्री
का पुतला फूंका, नारेबाजी की कांग्रेसियो ने
|
|
खंडवा।
मलगांव उत्सव में हुए अधनंगे नृत्य का मामला शांत होता नही दिख रहा
है दोनो पक्षो के बीच चल रही बयान बाजी के चलते मामला सुलझने का नाम
नही ले रहा है। कल ही सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राजधानी
मंत्री को हटाने हेतु ज्ञापन भेजने वाले काग्रेसजनों ने आज नगर निगम
कार्यालय के पास मंत्री कुंवर विजय शाह का पुतला दहन किया गया
आज दोपहर एक बजे निगम कार्यालय के बाहर जमा काग्रेंस जनों ने अश्लीलता
एवं मंत्री विजय शाह के विरूध्द नारे बाजी की इसी प्रदर्शन के दौरान
जब एक लोडिगं आटो मे मंत्री का पुतला बनाकर लाया गया तब दहन के पुर्व
ही सतर्क पुलिस कर्मियों ने छीना छपटी कर पुतला छीनने का प्रयास किया
पुतले का घड़ तो लगभग पुलिस वाले अपने मोटर सायकल पर ले भागे बाकी बची
पुतले की मुंडी एवं शेष भाग पर उपस्थित काग्रेंसजनो ने जुते चप्पलों
से प्रहार करते हुए पुतला दहन की औपचारिकता पूर्ण की ।
पुतला दहन कार्यक्रम में अजय ओझा , अशोक पटेल , परमजीतसिंह नारंग ,
रमेश सुनगत , रेखा तंतवार , राकेश तंतवार , रिकुं सोनकर , सुनील यादव
सहित अनेक काग्रेस जन उपस्थित थे ।
|
|