खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
सड़क पार कर रहे युवक को माजदा ने रौंदा
 

खंडवा। आज रात 8 :30 बजे के लगभग खंडवा से 12 किलोमीटर दूर भवसिंगपुरा (थाना -जावर ) में पैदल सड़क पार कर रहे दिलीप पिता नत्थू लोढ्हा (27) निवासी ग्राम जसवाड़ी को माजदा MP09-GE6252 ने रौंध डाला. दीलिप की मौके पर ही मौत हो गई. चुकी लाश बीच सड़क पर पड़ी थी पुलिस ने तत्काल वहां से हटाया.

बताया जाता है की दिलीप अपने खेतों में पानी देकर ससुराल अमलपुरा पैदल जा रहा था तभी खंडवा की ओर से आ रही माजदा गाड़ी ने उसे रौंध डाला. माजदा का ड्राईवर उसी समय गाड़ी छोड़ कर भाग गया. पुलिस ने गाड़ी अपने कब्जे में ले ली है।

 

 

 
Update on :    02/05/2010  
 
 संपर्क