खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
नरेगा में भ्रष्टाचार - सरपंच व सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
 

खंडवा। राष्ट्रिय ग्रामीण गारंटी योजना में फर्जी भुगतान का एक और मामले का खुलासा कल ग्राम पंचायत पुनासा में हुआ.

 

पुलिस थाना नर्मदानगर में दर्ज प्रकरण के अनुसार आरोपी सरपंच दुर्गाबाई पति रमेश अजमेरा व सचिव अमरसिंह मौर्य ने शासकीय कर्मचारियों और मृत व्यक्तिओं के नाम मस्टर में दर्ज कर उनके फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर 33132 रुपये का गबन कर लिया.


थाना नर्मदा नगर में आज दोपहर में अपराध क्रमांक 22 /10 में धारा 409 ,468 , 467 , 471 , 420 व 120 (ख ) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.


उल्लेखनीय है कि पुनासा के कृषक तेजसिंह यादव ने दिसम्बर 08 में दस्तावेजों के साथ पुलिस अधीक्षक को इस मामले कि शिकायत कि थी. जिसंमें जांच पड़ताल कर शिकायत सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

 

 

 
Update on :    02/05/2010  
 
 संपर्क