| |
|
|
महाशिवरात्रि
पर शिव की नगरी में दो की मौत
|
|
खंडवा।
महाशिवरात्रि पर्व 12 फरवरी को ज्योतिर्लिग भगवान शिव की नगरी
ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में नहाते समय डूब जाने से देहरादून के एक
संत तथा ह्रदयाघात से एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक हरिनारायण मिश्र ने आज बताया कि नरसिंह टेकरी पर रूके
ऋषिकेश (देहरादून) से आए संत भरतदास गुरु अभिराम रामदास (70) नर्मदा
में नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
गोताखोर उनके शव की खोज कर रहे हैं, लेकिन उन्हें कल देर शाम तक इसमें
सफलता नहीं मिल पाई।
उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के लिए इंदौर के मल्हारगंज
थाने में पदस्थ कांस्टेबल विनोद की ड्यूटी ओंकारेश्वर मंदिर में लगाई
गई थी। इसी दौरान उन्हें ह्रदयाघात हुआ और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
|
Update on :
02/16/2010 09:13:45 AM |
|
|
|