खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
पत्रकारों ने दी कलेक्टर को भावभीनी विदाई
 

खंडवा।  आज खंडवा के पत्रकारों ने कलेक्टर एस. बी. सिंह को एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी.

 

इस मौके उन्होंने अपने कार्यकाल में पत्रकारों के साथ अपने अनुभव व यादें ताज़ा की. उन्होंने कहा कि खंडवा से मुझे बहुत कुछ मिला हैं. यहाँ से मेरी पदौन्नती हुई है. और ये पत्रकारों के सहयोग से ही संभव हो पाया है.

 

कार्यक्रम नगरनिगम के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था. इस अवसर पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी आर. आर. पटेल, पत्रकार अनिल सारसर, कैलाश पालीवाल, अनुपम शर्मा, मनोहर शामनानी, राजेंद्र पाराशर, मनीष करे, देवेन्द्र जायसवाल, विनोद भुसारे, लोकेश पचोरी, अनंत माहेश्वरी, सुमेश माणिक, योगेश सोलंकी, संजय मेडेकर, श्याम शुक्ला, समीर खान, शकील खान, अनिल माहेश्वरी, रवि जायसवाल सहित अन्य पत्रकार बंधू उपस्थित थे.

 

इस मौके पर उन्हें स्मरण चिन्ह भी भेंट किया.।

 

 

 
Update on :    02/16/2010 07:39:32 PM  
 
 संपर्क