खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
आयकर छापे में 5 करोड़ अघोषित आय का खुलासा
 

खंडवा। मंगलवार को आयकर विभाग की इंदौर की टीम ने यहाँ दो समूह के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी थी. 17 घंटे की मशक्कत के बाद ये खुलासा हुआ.

 

इसमे एक समूह की सराफा दुकानों लाल दूकान और सुभाष सिल्वर्स एवं बोरगांव स्थित आवास तथा दुसरे समूह के तीन प्रतिष्ठान राधाकृष्ण ज्वेलर्स, संजय-दीपक टेक्सटाइल्स एवं ग्राम अमल्पुरा में फैले गिरवी के कारोबार सहित आवास को भी कब्जे में के किया गया था.


एडिशनल कमिश्नर आयकर पीटी मिश्रा के नेत्रत्व में 6 -6 अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया.


प्रारम्भिक जांच में दोनों समूहों के यहाँ ढाई- ढाई करोड़ की अघोषित संपत्ति उजागर हुई. दोनों समूहों ने इस आय का आयकर रिटर्न में उल्लेख नहीं किया था. जिसे विभाग द्वारा कर अपवंचन माना गया. किन्तु दोनों समूहों ने अघोषित आय 30 प्रतिशत की दर से टैक्स भरना स्वीकार किया, परिणामस्वरूप उनपर आयकर विभाग द्वारा कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई. आयकर अधिकारी डी. सी. राय ने बताया की टैक्स इसी वित्तीय वर्ष में वसूला जाएगा.
 

 

 

 
Update on :    02/18/2010 10:27:28 AM  
 
 संपर्क