खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
बलात्कार की शिकार बहु ने जेठ का कुल्हाड़ी से गला काटा
 

खंडवा। अपने ही घर में अपने जेठ के हाथों अपनी इज्जत गंवाने वाली बहु ने बदले की भावना के चलते जेठ पर रात में कुल्हाड़ी से सोते हुवे जेठ का गला काट दिया. गंभीर घायल जेठ को रात में ही जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती कराया गया, आज सुबह उसे इंदौर रेफर कर दिया गया. थाना मुंदी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बलात्कारी जेठ के खिलाफ धारा 376 में केस दर्ज किया है.

मामला खंडवा से 40 किलो मीटर दुए थाना मुंदी क्षेत्र के ग्राम बलियापुरा का है. एएसआई श्री परिहार ने बताया कि अनुसार रात 10 के लगभग सुरेन्द्र सिंह ने नुराबाई पति लालसिंह जो कि रिश्ते के छोटे भाई की पति व उसकी बहु लगती है, के साथ बलात्कार किया था. जिसके परिणाम स्वरूप बदले कि भावना से उसने रात में लगभग 12 बजे जब सुरेन्द्र सिंह सोया हुआ था, पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. कुल्हाड़ी सुरेन्द्र सिंह के गले पर लगने से वह गंभीर घायल हो गया. उसे जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती कराया गया. लेकिन आज सुबह उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है.
 

इधर जब अस्पताल में सुरेन्द्र सिंह की पत्नी कालू बाई ने मीडिया को बताया कि मेरा देवर लालसिंह मेरे साथ अक्सर छेड़छाड़ करता है. जिसको लेकर मेरे पति ने उसे समझाया था, इसी बात को लेकर नुरा ने मेरे पति पर हमला किया है. जबकि घायल सुरेन्द्र सिंह इस मामले पर कुछ भी नहीं बोल पाया.
 

 

 

 
Update on :    02/20/2010 01:44:17 PM  
 
 संपर्क