खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
आनलाईन होगी अब मुजरिमों की पेशी
 

खंडवा। जिला अदालत और जिला जेल के बीच वीडियो कांफ्रेंस सुविधा का शुभारम्भ कल जिला न्यायाधीश जगदीश बहेती, कलेक्टर डी डी अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र ने किया.

 

कोर्ट के रजिस्ट्रार हर्षसिंह बहरावत के अनुसार अब रिमांड के प्रकरणों में कैदी को अदालत लाने की आवश्यकता नहीं रहेगीं. वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा कैदी की जेल से ही पेशी हो जायेगी. कैदियों को लाने-ले-जाने में अतिरिक्त सुरक्षा और अन्य तरह की दिक्कतें दूर होगी. वीडियो कांफ्रेसिंग हेतु जेल और अदालत में दो टर्मिनल बनाये गए हैं ।

 

 

 
Update on :    02/21/2010 10:23:04 AM  
 
 संपर्क