खंडवा।
आज सुबह मिलाद-उन-नबी के अवसर स्थानीय बोहरा समुदाय द्वारा सनगली
स्थित बोहरा मस्जिद से जुलुस निकला गया. जुलुस में युवाओं द्वारा "सारे
जहाँ से अच्छा..." की बेंड धुन बजाई जा रही थी. जुलुस का जगह-जगह पर
अन्य समुदायों के लोगो ने स्वागत किया. जुलुस जलेबी चौक, कहारवाड़ी,
बजरंग चौक, घंटाघर होते हुवे मस्जिद पर ही संपन्न हुआ. इस हेतु पुलिस
ने पूरी व्यवस्था संभाल राखी थी.