खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
जिला पंचायत अध्यक्ष तोमर ने ली शपथ, किया पदभार ग्रहण

 

खंडवा। आज दोपहर में 12 :30 बजे जिला पंचायत सभाग्रह में कलेक्टर डी.डी. अग्रवाल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर (देश्गांव ) एवं उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर सहित जिला पंचायत के अन्य सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भी पद की शपथ दिलाई. इस मौके पर खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, मान्धाता विधायक लोकेन्द्र सिंह तोमर, महापौर भावना शाह, पूर्व विधायक हुकुमचंद यादव, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुभाष कोठारी, एन एच डी सी संचालक राजेश डोंगरे, पुरुषोत्तम शर्मा, जिला पंचायत सीईओ आलोक सिंह
 सहित कार्यक्रम में अधिकारीगण व गण्यमान्यजन उपस्थित थे.

चित्र में: श्री तोमर शपथ ग्रहण करते हुवे तथा इनसेट में कलेक्टर श्री अग्रवाल एवं उपस्थित अतिथि महापौर भावना शाह, उपाध्यक्ष पूनम गुर्जर व पृष्ठ भूमि में सीईओ आलोक सिंह.
 

 

 

 

 
Update on :    02/26/2010 03:29:28 PM  
 
 संपर्क