खंडवान्यूज डाटकाम

 
  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर
 
 
 
 
रंग पंचमी पर मस्ती और उमंग में जमकर झूमे लोग

 

खंडवा। होली के बाद रंग पंचमी पर खंडवा में भी मस्ती, उल्लास और उमंग से जमकर झूमे लोग. शहर के गली मोहल्लों व बाज़ार में सडकों पर बच्चे, युवा और बड़े भी नजर आये.

 

खंडवा के विधायक देवेन्द्र वर्मा, पुरषोत्तम शर्मा ने केवलराम चौराहे पर भी लोगों को रंग से सरोबार किया. सराफा में भी नागरिकों ने जमकर होली खेली. आज लोगों ने अबीर -गुलाल के बजाय पानी में रंग घोलकर अपने चहेतों को भिंगोने में ज्यादा रूचि दिखाई.

 

इस मौके पर पुलिस प्रशासन पुरे समय मुस्तेद रहा. अपितु घासपुरा क्षेत्र में बच्चे को बाइक की टक्कर लगाने विवाद ने बड़ा रूप ले लिया, और आमने-सामने पत्थर बाजी हुवी लेकिन पुलिस ने उसी समय हालात काबू में कर लिए.
 

 

 

 
 

 

 

 

 
Update on :    03/06/2010 08:38:41 AM  
 
 संपर्क