| |
|
|
कांग्रेसी
पार्षद ने किया स्कूली नाबालिग छात्रा से बलात्कार
|
|
खंडवा।
खंडवा से 40 किलो मीटर दूर मुंदी थाना क्षेत्र में मुंदी के सनाज्य नगर वार्ड
क्रमांक 7 के पार्षद जितेन्द्र राठौर ने ग्राम जामकोटा की 17 साल से
कम आयु की स्कूली छात्रा से बलात्कार किया और उसे अपने एक साथी के
साथ इंदौर के रेलवे प्लेटफार्म पर छोड़ भागा. बाद में पीडिता ने इंदौर
में रहने वाले अपने रिश्तेदार को फोन किया तो वह उसे ग्राम जामकोटा
लाया और थाना मुंदी में शिकायत दर्ज कराई. घटना 16 मार्च की रात की
है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र राठौर व उसके साथी रेहान के खिलाफ
धारा 363 , 366 , 376 , 506 -34 में प्रकरण दर्ज किया है. आज समाचार लिखे
जाने तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई थी. बीजेपी के द्वारा उसकी गिरफ़्तारी
को लेकर थाने में ज्ञापन दिया भी दिया गया है.
इधर कांग्रेस के पुनासा ब्लाक के अध्यक्ष मनोज जैसवाल ने बताया कि
उन्होंने जितेन्द्र राठौर के पार्टी से निष्कासन हेतु प्रदेश अध्यक्ष को
पत्र लिख दिया है.
|
Update on :
03/21/2010 10:58:17 AM |
|
|
|