| |
|
|
|
संस्कार भगवाकरण है तो मैं कर रही
हूँ - मंत्री अर्चना चिटनीस
|
|
खंडवा।
शुक्रवार को मध्य प्रदेश की प्रदेश
की शिक्षा मंत्री अर्चना चिटनीस द्वारा दिए गए बयान से एक नया विवाद
खड़ा हो गया है. वहीँ बीजेपी मंत्री चिटनीस के बचाव के मुड में है.
जब मंत्री अर्चना चिटनीस से पत्रकारों ने पूछा कि संघ से जुड़ी एक
मासिक पत्रिका को प्रदेश के स्कूलों में अनिवार्य करने को लेकर आप पर
शिक्षा के भगवाकरण के आरोप लग रहे है, तो अर्चना चिटनीस का कहना था
कि यह पुस्तक बच्चों को संस्कार और अच्छी शिक्षा देने वाली है इसीलिए
सभी स्कूलों में इसे लागु किया गया है.
बच्चों को संस्कार देने के लिए और भी
कई योजनायें हम ला रहे है. जैसे भोजन के पूर्व प्रार्थना आदि और
क्रियान्वयन की हम चिंता करेगें. अगर ये सब भगवाकरण है तो आप इसे
आरोप नहीं पुष्टि मानिये. मैं उसी विचारधारा की हूँ , उसी विचारधारा
ढली हूँ और उसी विचारधारा के अनुरूप कार्य करुँगी.
|
Posted on :
Tuesday May 04, 2010 04:34 PM |
|
|
|