खंडवा।
पंधाना पुलिस ने आज पिपलोद-रुस्तमपुर मार्ग पर पालतू गायों व बैलों
से भरी 2 आयशर पकड़ी.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे सनावद की और से आ रही
आयशर MP09 का-6337 जिसमें 11 गायें व 4 बछड़े ठूस-ठूस भरे थे.
इसीप्रकार आयशर क्रमांक MP04 F -8958 में 11 बैल भरे गये थे. जिसमें
से दम घुटने दो बैलों की मौत हो गई.
पुलिस ने दोनों गाड़ियों के ड्रायवरों क्रमश: संतोष पिता गिरधर बौद्ध
निवासी बुहानपुर व संतोष पिता दौलत निवासी सनावद सहित एक अन्य व्यक्ति
को भी गिरफ्तार किया.