| |
|
|
|
मेरा क्या कसूर था....मासूम मीनल का गला घोंट कर मार डाला उसके
ही बाप ने |
|
खंडवा।
अपने गावं की सुख-शान्ति और विकास के लिये जिस बेटे के बाप ने संसार
के सारे सुख त्यागकर वैराग्य धारण कर लिया था उसी बाप के कलयुगी बेटे
अपनी ही बेटी 9 साल की बेटी का गला घोंटकर उसकी जान ले ली. अहिंसा के
पुजारी जैन समुदाय के एक व्यक्ति के द्वारा किये इस कृत्य सर्वत्र
निंदा हो रही है.
खंडवा के खालवा में एक 9 वर्षीय बालिका को उसके बाप ने बड़ी निर्ममता
के साथ गला घोंट कर मार डाला और लाश कुवें में फेंक दी. पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार मंगलवार के रात को राजेश पिता प्रेमचंद बोथरा(जैन)
अपनी बेटी मीनल को खालवा से खंडवा लाया था और थाना सिटी कोतवाली में
सिनेमा चौक से उसकी गुमशुदगी की रिपोट दर्ज कराइ थी दुसरे दिन
गुरूवार को पुलिस को हरसूद के पास चारखेडा स्थित सखाराम पिता तोताराम
के खेत के कुँए में मीनल लाश मिली. पोस्टमार्टम में मीनल की मौत का
कारण गला घोंटना बताया गया है. इससे स्पस्ट होता है पहले मीनल की
ह्त्या की गई थी, बाद में लाश कुँए में फेंकी गई. राजेश की केवल दो
बेटियाँ ही है.
शुक्रवार को बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद जब राजेश को पुलिस ने
थाने बुलवाया तो उसने पूछ-ताछ में मीनल की हत्या करना स्वीकार कर लिया.
पुलिस प्राम्भिक तौर पर से पारिवारिक विवाद को हत्या की वजह मान रही
है. यही बात राजेश भी दोहरा रहा है.
जबकि गाँव में ये अफवाह फैली हुई है कि मीनल कि मौत कि वजह उसका पायली
(पैर कि तरफ से पैदा होना) होना है, गड़ा हुआ धन निकलने राजेश मीनल
को घर से तैयार करके ले गया था. मंगलवार को रातभर तांत्रिक क्रियाएं
की गई और बुधवार सुबह उसे मारकर कुँए में फेंक दिया.
हरसूद थाना प्रभारी ठाकुर यशपाल सिंह ने बाते की बालिका को गला दबा
कर मारा गया है. पारिवारिक विवाद एवं आर्थिक परेशानी के चलते उसके
पिता ने ये कदम उठाया.
रविवार को पुलिस ने राजेश को कोर्ट में पेश किया जहा से उसे एक दिन
के लिए रिमांड पर भेजा गया है.
|
Posted on :
Monday May 17, 2010 07:59 AM |
|
|
|