| |
|
|
|
खंडवा के रत्न व्यवसायी को कामायनी एक्स. में लुट के प्रयास
में चाकुओं से गोदा |
|
खंडवा।
कल रात खंडवा के जाने-माने रत्न व्यवसायी रमेश चौहान के पुत्र राहुल
चौहान (30) को अज्ञात बदमाशों ने उस समय लूटने का प्रयास किया जब वे
कामायनी एक्सप्रेस से जलगाँव से खंडवा आ रहे थे.
घटना भुसावल-बुरहानपुर के मध्य हुई. बदमाशों ने राहुल को लूटने की
कोशिश में हाथ-पैर व छाती पर चाक़ू से कई वार किये, और उनके पास से एक
थैली छीनते हुवे चैन पुलिंग कर खंडवा रेलवे स्टेशन पहले उतर गए.
बाद में राहुल ने मोबाइल से अपने परिजनों को सुचना दी. परिजन स्थानीय
जीआरपी पोलिसे को लेकर ट्रेन आने से पहले ही प्लात्फोर्म पंहुच गए.
राहुल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ से उन्हें इंदौर रेफर कर
दिया गया.
|
Posted on :
Sunday May 23, 2010 05:30 PM |
|
|
|