खंडवान्यूज डाटकाम

  प्रधान संपादक - श्री अनिल सारसर

 
 
 
 
लखपति पार्षद भी बीपीएल सूची में

 

खंडवा।  खंडवा में लखपति महिला पार्षद का बीपीएल कार्डधारी होने का मामला सामने आया है. 17 लाख रूपये कि संपत्ति धारी होने के बावजूद इस भाजपा पार्षद का नाम बीपीएल सूची में होने पर नेता प्रतिपक्ष ने निगम और सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुवे सूची की पुनर्जांच की मांग की है.


एक दैनिक समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार बीपीएल में आम्बेडकर वार्ड के तोताराम पिता प्रहलाद का नाम 1914 क्रमांक पर दर्ज है. इनकी पत्नी अनुसुईया बामनिया पार्षद चुनी गई है. निगम चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग को दिए गए संपत्ति ब्योरे में 16 लाख रुपये की 4 एकड़ कृषि भूमि, तथा 1 लाख रूपये की गैर कृषि भूमि सहित कुल 17 लाख रुपये की संपत्ति बताई गई है. इस आधार पर इनका नाम बीपीएल सूची में गैर कानूनी है.

 

कांग्रेसी पार्षद व नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि निगम द्वारा बीपीएल कार्ड बनाने में इतनी उदारता बरती गई है कि मापदंडों के कोई मायने नहीं रहे.
 

 

 

 

Posted on : Monday May 31, 2010 08:57 AM        

 

 

मुंबई में स्क्रिप्ट राइटर ने ऐक्ट्रिस का रेप किय

प्रणब को वित्त, ममता को रेल और कृष्णा को दिया विदेश

नीतू चन्द्रा ने ३७ बार कपड़े उतारे

तीर्थ स्थलों पर तेजी से बढ़ता सेक्स टूरिजम

सोशल- नेटवर्किंग साइट पर नया दोस्त कौन?

नाबालिग ने किडनैप कर रेप किया

 
 
हमारे बार में | साईट मैप  | पालिस |  संपर्क